
हुसैन अली
जालौन। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा घोषित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में इस बार जालौन की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपना दबदबा कायम किया। जिले की दस टाँप टैन छात्रो मे नगर की तीन छात्राओं ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर टॉप-10 में स्थान हासिल किया।जिसमे
एमएलबी इंटर कॉलेज जालौन की छात्रा तनु खरे ने 459 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आनंदीबाई हर्षे इंटर कॉलेज की छात्रा आकांक्षा प्रजापति ने 455 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अंबेडकर इंटर कॉलेज की छात्रा रौनक ने 450 अंक हासिल कर जिले मे छठवां स्थान प्राप्त किया।नगर मे संचालित तीन स्कूलो की छात्राओं ने जिले के टॉप-10 में अपनी जगह बनाई।
तीनों छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालयों में खुशी का माहौल है। संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों व समस्त स्टाफ ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।तो वही उनके अभिभावको मे भी खुशी है।



