जालौन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन (उरई)। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने बीआरसी भिटारा में नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानप्रकाश अवस्थी से भेंट कर उन्हें शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्त, ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश रजक व नगर अध्यक्ष हिमांशु पुरवार के संयुक्त नेतृत्व में शिक्षकों ने नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानप्रकाश अवस्थी से भेट की। बताया कि जनपदीय स्थानांतरण में ब्लॉक में आने वाले शिक्षकों के विद्यालय का विवरण मानव सम्पदा पोर्टल पर अपडेट कराया जाए। शिक्षकों के एरियर और अवकाश आवेदन समय से अग्रसारित किए जाएं। जिन शिक्षकों का चयन वेतनमान स्वीकृत हो चुके हैं, उनका वेतन निर्धारण कराया जाए। ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश रजक ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राष्ट्र के हित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक और शिक्षक के हित में समाज, के ध्येय को लेकर काम करने वाला संगठन है। ब्लॉक महामंत्री अभिषेक पुरवार ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रयास रहता है कि वो शिक्षकों की सदस्यों तक स्वयं पहुंचकर उन्हें शीघ्रता से निस्तारित कराए जिससे शिक्षक अपने मूल दायित्व का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से कर सकें। प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा के उत्थान के लिए खंड शिक्षा अधिकारी और संगठन को साझा प्रयास करना चाहिए ताकि शिक्षकों व छात्रों की समस्याओं को समझा जा सके और उनका समाधान किया जा सके। बीईओ ने संगठन को आश्वासन दिया गया है कि ब्लॉक में शिक्षकों की आने वाली समस्याओं का समयबद्ध निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर पवन प्रजापति, देवीचरण प्रजापति, आलोक कुमार गुप्ता, राजेश सक्सेना, अनुराग याज्ञिक आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button