जालौन

रामराजा निरंजन को मिला मिलेनियम फार्मर एवार्ड

रिपोर्ट अनुराग श्रीवास्तव संपादक सत्येन्द्र सिंह राजावत

जालौन (उरई)।प्रगतिशील किसान व ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन को मिलेनियम फार्मर आफ इंडिया अवार्ड 2023 चुना गया। एवार्ड के चयनित प्रगतिशील किसान को दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

किसानों के काम करने वाली सरकारी संस्था भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान दिल्ली ऐसे भारतीय किसानों को सम्मानित करती है। जिन किसानों ने कृषि क्षेत्र में विशेष काम कियि हो तथा कृषि आय से करोड़पति बने हो। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान व प्रमुख व्यवसायी के साथ ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन को संस्था द्वारा मिलेनियम फार्मर आफ इंडिया अवार्ड 2023 (भारत का करोड़पति किसान पुरस्कार-2023) के लिये चयनित किया गया। संस्थान द्वारा चयनित किये किसानों को दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। गुजरात के राज्यपाल देवव्रत आचार्य ने प्रगतिशील किसान रामराजा निरंजन को प्रशस्ति पत्र के साथ शील्ड देकर सम्मानित किया गया। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होकर उन्होंने नगर का नाम रोशन किया है। रामराजा निरंजन ने बताया कि दिल्ली में 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 6 दिसंबर से 8 दिसंबर तक आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पहले दिन 6 दिसंबर बुधवार को गुजरात के राज्यपाल द्वारा यह सम्मान दिया गया। इस सम्मान से जहां एक ओर नगर व जिले का नाम रोशन हुआ है। वहीं इससे प्रेरणा लेकर अन्य लोग भी और अच्छी तरह से कृषि कार्य कर करेगें। इससे कृषि के विकास साथ किसानों की आय बढ़ेगी। यहीं सरकार की इच्छा है। ब्लाक प्रमुख को इस सम्मान के मिलने पर उनके साथी राजेश शुक्ला, लल्ला तिवारी, कुलदीप नगायच, राजवीर सिंह आदि लोगों ने खुशी व्यक्त कर मिठाई खिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button