बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन(उरई)। रविवार की सुबह अकोढ़ी दुबे के पास अज्ञात युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। शव मिलने पर लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
रविवार की सुबह अकोढ़ी दुबे श्रमदान के पास जब गांव के लोग टहलने के लिए निकले तो उरई जालौन हाईवे पर स्थित स्कूल के आगे उन्हें सड़क किनारे लगभग 32 वर्षीय युवक का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। शव के सड़क किनारे पड़े होने पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन कोई भी युवक को पहचान नहीं सका। जिसके बाद पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस संदर्भ में कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का शव देखकर लग रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



