उरई

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने गौरीशंकर वर्मा के पक्ष में जनता से मांगे वोट

सत्येन्द्र सिंह राजावत

उरई (जालौन)। शहर के राठ रोड़ लोधी धर्मशाला में आज शुक्रवार को मध्यप्रदेश सरकार की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उरई-जालौन विधानसभा सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी गौरीशंकर वर्मा के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वह काम किए है जो एक तपस्वी कर सकता है। उत्तर प्रदेश में गेरुआ वस्त्रधारी योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने जिन्होंने जनहित में काम करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गलतियां सांसद और विधायकों से होती है उन्हें सुधार का मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा सपा की सरकार में गुण्डई और अराजकता का माहौल पैदा होता है सपा की सरकार में बेटियां लुटेगी अपराधियों का शासन होगा। उन्होंने उपस्थित लोगों को आगामी 20 फरवरी को होने वाले मतदान में भाजपा प्रत्याशी गौरीशंकर वर्मा के पक्ष में वोट देने की अपील की। केन्द्रीय राज्यमंत्री भानूप्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना, रामू गुप्ता विधायक प्रतिनिधि, भाजपा नेता राजू टिमरो, जगदीश तिवारी, शिवकुमार राजपूत, मुन्ना राजपूत, नपा अध्यक्ष अनिल बहुगुणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष ऊषा गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो परिचय-
सभा को संबोधित करती उमाभारती।

Related Articles

Back to top button