
बबलू सेंगर महिया खास
जालौन। भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित पट्टी विकसित करने उद्देश्य से पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत बांके बिहारी कॉलोनी में 101 अशोक के पौधों का रोपण किया गया।
पौधरोपण अभियान के दौरान शाखा अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पौधरोपण सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और इनके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना संभव नहीं है। क्षेत्रीय महासचिव अजय इटोरिया व प्रांतीय महासचिव राजेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अपील की कि अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करें। अंत में उरई रोड स्थित बांके बिहारी कॉलोनी फेज दो में 101 अशोक के पौधों का रोपण किया गया। सभी पौधों को ट्री गार्ड से सुरक्षित किया गया, ताकि उन्हें पशुओं या अन्य कारणों से नुकसान न पहुंचे और वे सुरक्षित रूप से विकसित हो सकें। इस मौके पर डॉ. बृजेंद्र दुबे, सुशील बाजपेयी, राजीव माहेश्वरी, अरुणकांत दुबे, अजय मिश्रा, नीसू पाठक, लोकेश पांडे, देवीदयाल, सिंटू महाराज आदि मौजूद रहे।