जालौन

नगर पालिका में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत लोकायुक्त से की

बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन(उरई)। नगर पालिका में विकास के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की शिकायत सभासद ने लोकायुक्त की। सभासद की शिकायत को जांच के दौरान सही पाया गया। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरे पालिका अध्यक्ष व ई ओ नोटिस जारी सबूतों को उपलब्ध कराने के आदेश दिये है।

नगर के विकास के नाम पर नगर पालिका परिषद में जमकर सरकारी धन की बंदवाट चल रही थी। विकास के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत सभासद ललित कुमार अग्रवाल ने लोकायुक्त से की थी। साक्ष्यों के साथ की गयी शिकायत को जांच के लिए उपयुक्त पाया तथा जांच शुरू कर दी गयी है। लोकायुक्त सचिव अनिल कुमार सिंह ने 4 जुलाई 22 के पत्रांक 611-2021ध्25 के माध्यम से भ्रष्टाचार के आरोपी ई ओ डी डी सिंह व पालिका अध्यक्ष गिरीश कुमार को नोटिस जारी किये हैं। लोकायुक्त सचिव ने अध्यक्ष व ई ओ को भ्रष्टाचार के मामले में साक्ष्यों को 18 जुलाई 22 तक कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं जिससे लोकायुक्त उनका अवलोकन कर आगे की कार्रवाई कर सके।

Related Articles

Back to top button