जालौन

तालाब की जगह पर मकान बनाने से जलभराव की समस्या हुई उत्पन्न

बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन(उरई)। तालाब की जगह पर अतिक्रमण कर मकान बना लेने से नालियां बंद हो गई हैं। जलभराव के चलते मकानों के गिरने की आशंका है। पीड़ित ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला ओझा निवासी गोविंद दास बाजपेई ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके व आसपास के घरों के पास साढ़े तीन फीट का रास्ता है। जिस पर लोगों के घरों के परनाले हैं जो कुछ दूर स्थित तालाब पर जाते हैं। लेकिन उक्त रास्ते सहित तालाब की लगभग 15 फीट जगह पर मोहल्ले के महेन्द्र, जगदीश व हरिकृष्ण ने अतिक्रमण कर लिया है और वहां पक्का मकान बना लिया है। मकान बनाए जाने से रास्ता बंद हो गया है। रास्ता बंद होने से अब परनालों का पानी निकल नहीं पा रहा है। जिससे वहीं जलभराव हो रहा है। सालों से जलभराव के चलते लोगों के मकान में सीलन आने लगी है। यदि रास्ता नहीं खोला गया तो मकानों के गिरने की भी आशंका है। पीड़ित ने एसडीएम से उक्त रास्ते को खुलवाने और तालाब की जगह पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button