जालौन

गुप्त नवरात्रि के आखरी दिन मां दुर्गा का पंचामृत से किया गया अभिषेक

बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन(उरई)। गुप्त नवरात्रि की नवमी को संकट मोचन वीर हनुमानजी मंदिर में मां के दुर्गा स्वरूप का पंचामृत से अभिषेक किया गया तथा प्रसाद वितरण किया है।
गुरुवार की रात को गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि में माता दुर्गा का उरई मार्ग स्थिति हनुमानजी मंदिर में पंचामृत अभिषेक किया गया। मंदिर के पुजारी कमलेश जी के नेतृत्व में मां के भक्तों ने दूध, दही, शहद, घी व कमल के जल से माता दुर्गा को स्नान कराया गया। नवमी के दिन मां के नवमे स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गयी तथा विधि विधान से दुर्गा सप्तशती के साथ सिद्धकुंजिका स्त्रोत का पाठ किया है। आरती के बाद चरणामृत व प्रसारण का वितरण किया गया। इस मौके पर माता भक्त वीरेंद्र श्रीवास्तव लहचूरा, देवेन्द्र कुमार, अकोढ़ी दुबे, छोटू, सुमित अंशुल, यखिल पटेल, आलोक शर्मा, लीला आदि भक्त सम्मलित रहे।

Related Articles

Back to top button