अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई )। क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में लगे सरकारी हैंडपंप लम्बे समय से खराब चल रहे हैं। हैंडपंप खराब होने के कारण परिसर में आने वाले लोगों को पेयजल की दिक्कत हो रही है। लोग पेयजल के लिए भटक रहे हैं। उरई मार्ग पर स्थित क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में पशु चिकित्सालय, बाल विकास पुष्टाहार, इंडियन बैंक का आर सी टी ( प्रशिक्षण) केन्द्र समेत 4 कार्यालय संचालित हो रहे हैं। सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों तथा कार्यालय परिसर में रहने वाले कर्मचारियों के लिए 4 सरकारी हैंडपंप लगे हुए हैं। मुख्य दरवाजे के दाहिने ओर लगा हैंडपंप 2 वर्ष से ज्यादा समय से खराब पड़ा। कमोबेश यही हाल सचिव सतीश वर्मा के आवास के पास लगे हैंडपंप का है। आवासीय परिसर में लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा है। कार्यालय परिसर में लगे चारों हैंडपंप खराब है। इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति दुरूस्त रखने का दम भरने वाला क्षेत्र पंचायत कार्यालय इन्हें ठीक नहीं करा पाया है। जब कार्यालय परिसर के हैंडपंप ठीक कराने में विभाग का यह आलम है तो गांव के हैंडपंपों का तो भगवान ही मालिक है। हैंडपंप खराब होने के कारण सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों भीषण में लोगों को शुद्ध पेयजल की दिक्कत हो रही है।गर्मी में लोगों शीतल पेयजल कै लिए भटक रहे हैं। ए डी ओ पंचायत हरेन्द्र सिंह सेंगर ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। अगर खराब है तो नगर पालिका ठीक करायेगी।
फोटो परिचय कार्यालय परिसर में लगा खराब हैंडपंप