बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन(उरई)। नगर में उरई रोड स्थित 3311 केवी विद्युत उपकेंद्र में वीसीबी मशीनों को बदले जाने के चलते नगर की बिजली सुबह 10 बजे तक से गुल रही। रात्रि 8 बजे तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है। जिसके बाद सप्लाई शुरू हो सकेगी। लगातार 12 घंटे बिजली बद रहने से नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग गर्मी के मौसम में परेशान रहे।
नगर में उरई रोड स्थित 33ध्11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर लगभग 10 वर्ष पूर्व वीसीबी मशीनें लगाई गई थीं। समय के समय उक्त मशीनों की हालत जर्जर हो गई। जिससे शटडाउन, फाल्ट आदि में दिक्कत आ रही थी। बिजलीघर में स्थापित उक्त चार मशीनों को शनिवार को बदला जाना था। सुबह लगभग 10 बजे काम शुरू होते ही नगर व आसपास के लगभग दो दर्जन गांवों की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। इसके बाद काम शुरू किया गया। उक्त संदर्भ में एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे कार्य शुरू कर दिया गया था। जो लगातार जारी है। उम्मीद है कि रात्रि 8 बजे तक कार्य पूरा हो जाएगा। कार्य पूरा होते ही सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए शुक्रवार को ही उपभोक्ताओं को इस बारे में सूचना दे दी गई थी। वहीं, दिन में लगभग 12 घंटे बिजली गायब रहने से उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। दोपहर तक लोगों के घरों में लगे इंवर्टर जबाव दे गए। वहीं, इलेक्ट्रिक आइटम को रिपेयर करने वाले दुकानदार भी परेशान हुए। उधर, बिजली न आने से लोगों के घरों में पानी की भी किल्लत रही।