कोंच

निर्धनों की सेवा सत्कार करने से मिलती है आत्मीय शांति- विधायक

 

प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष की दादी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे माधोगढ़ व कालपी विधायक

कोंच(जालौन):प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष व बिरगुवां बुजुर्ग के प्रधान रवि महाराज की दादी की प्रथम पुण्यतिथि पर सोमवार की शाम ग्राम बिरगुवां में निर्धनों को साड़ी वितरित की गयीं।
कोंच माधोगढ़ के भाजपा विधायक मूलचंद्र निरंजन व कालपी के सपा विधायक विनोद चतुर्वेदी के आतिथ्य में संयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विधायक द्वय ने स्व दादी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।विधायक द्वय ने दर्जनों की संख्या में निर्धन महिलाओं को साड़ी वितरित कर कहा कि निर्धनों की सेवा सत्कार करने से आत्मीय शांति प्राप्त होती है और यह पुण्य का कार्य है।इससे पूर्व प्रधान जीतू महाराज ने विधायक द्वय का स्वागत किया।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतेंद्र पटेल शीलू पड़री,सुनील शर्मा, शरद निरंजन विरगुबा, सोनू पटेल बोहरा, जीतू गुप्ता, नीतू गुप्ता, मनु महाराज, आयुष, मनोज खमेले, रामलला धनौरा, राकेश पटेल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button