जालौन

मां दुर्गा की स्थापना को लेकर निकाली गई शोभायात्रा

बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन (उरई)। शोभायात्रा निकाल कर मां जगत जननी के दुर्गा मां स्वरूप की हरीपुरा में स्थापना की गयी। गांव में निकाली गई शोभायात्रा में भक्तों ने झूम कर मां को याद कर जय माता दी जयकारे को गुंजायमान किया। हरीपुरा निवासी देवेन्द्र मिश्रा माता रानी व हनुमान जी के भक्त है। घर में बालाजी महाराज का दरवार है। गुरुवार को पंडित राजेश मिश्रा ने विधि विधान से पूजा अर्चना करके माता के दुर्गा स्वरूप की मूर्ति की स्थापना करायी। मां के दुर्गा स्वरूप मूर्ति की स्थापना के पूर्व गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में गांव के स्त्री, पुरूष के बच्चों ने भाग लिया तथा मां के भजनों पर गलियों में थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। माता के भक्त माता के भक्ति रस में डूब कर जयकार लगा रहे थे। मां के जमकरों से गांव का वातावरण भक्ति मय हो गया। इस मौके पर के देवेंद्र मिश्रा, आशुतोष तिवारी, प्रिंस बाबा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव मुनेंद्र मिश्रा, मोहित दुबे, मयंक तिवारी, अज्जू तिवारी, रवि शुक्ला, शिवाजी दीक्षित, कनाशी, सौरभ विश्वकर्मा, शुभ तिवारी, अथर्व शुक्ला, रौनक दुबे, अनुज द्विवेदी, रानू मिश्रा, अनुज मिश्रा, छुन्ना तिवारी, संजय तिवारी, मन्नत मिश्रा, कमल प्रजापति, सौरभ मिश्रा, भगवती प्रसाद, अनुष्का श्रीवास्तव, राधा, प्रखर आदि भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button