बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई)। बुधवार की रात चोरों ने अकोढ़ी दुबे के आसपास 3 किसानों की बोरिंग से स्टार्टर आदि सामान चोरी करने का प्रयास किया। किसानों के जागने के बाद सामान छोड़ कर भाग गये हैं। किसानों की बोरिंग से स्टार्टर चोरी की घटनाएं रूक नहीं रही है। बुधवार की रात चोरों ने अकोढ़ी दुबे व पहाड़पुरा मौजा में चोरों ने 3 किसानों की बोरिंग को निशाना बनाया। स्टार्टर चोरी करके भाग कर रहे चोर ग्रामीणों को देख कर भाग गये। विवेक कुमार निरंजन उर्फ डोलू निवासी अकोढ़ी दुबे बताते हैं कि कि उनके बोरिंग का बाक्स तोड़ कर स्टार्टर चोरी कर रहे थे। इसी दौरान खटपट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गयी। आवाज लगाते ही चोर छिप गये। जब उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी तो पुलिस की गाड़ी देख वह भाग गये। इसके साथ ही अकोढ़ी दुबे निवासी गिरीश विश्वकर्मा की बोरिंग से तथा आईटीआई के पास राजेंद्र निरंजन निवासी पहाड़पुर की बोरिंग का ताला तोड़ कर स्टार्टर चोरी करने का प्रयास किया।