जालौन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सालय स्टाफ व मरीजों को कराया जाता 1 घंटे योगाभ्यास

जालौन(उरई)। अन्तरराष्ट्रीय योगा दिवस आने पूर्व ही योगाभ्यास शुरू हो गया। लोगों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 1 घंटे योगाभ्यास कराया जा रहा है।
योग गुरु रमन दीक्षित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सालय स्टाफ के साथ चिकित्सालय में भर्ती मरीजों व तीमारदारों को योगाभ्यास करा रहे हैं। सुबह 5 बजे से 1 घंटे लोगों को योगाभ्यास कराया जा रहा है। योग गुरु लोगों को ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, बज्रासन, अनलोम विलोम, कपाल भारती, शवासन आदि योगाभ्यास कराया।योगाभ्यास के योग के फायदे भी बताये। योग गुरु ने लोगों से कहा कि वह 1 घंटे के प्रति दिन योगाभ्यास से स्वास्थ्य रह सकता है तथा दवाईयों पर होने वाले खर्च को रोका जा सकता है। इस मौके पर अधीक्षक डां कपिलदेव गुप्ता, डां सहन विहारी गुप्ता, राज नारायण वर्मा, सचिन गुप्ता, अवधेश राजपूत, हाशिम, विक्रम आदि लोगों ने योगाभ्यास किया।

Related Articles

Back to top button