उरई

एट थाना प्रभारी और श्री शारदा शरण महाराज बैरागढ़ ने किया पौधरोपण

 

बैरागढ़ धाम पर पर्यावरण जन चेतना संगोष्ठी संपन्न

 

एट (जालौन) एट थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमे पेड़ पौधे लगाए गए फलदार, छायादार एवं फूल के अलावा कई महत्वपूर्ण पौधे लगाए गए हैं। इसी प्रकार दूसरी ओर बैरागढ़ धाम पर पर्यावरण जन चेतना संगोष्ठी का कार्यक्रम के साथ पौधरोपण किया गया जिंसमे वक्ताओं ने पर्यावरण सरंक्षण के बारे बताया कि पेड़ ही जीवन है। पेड़ पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। यदि पेड़ पौधे ना हो तो हम सब सांस नहीं ले सकते हैं इसलिए जीवन के लिए हम सब को संकल्प लेना चाहिए वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाते रहना चाहिए। अपने जन्मदिन पर माता पिता के नाम पर कम से कम पांच पौधे प्रतिवर्ष जरूर लगाएं। पर्यावरण की यदि बात करें तो अब संतुलन बिगड़ता जा रहा है। पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदूषित पर्यावरण के दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। प्राकृतिक विपदा और सुनामी इसका उदाहरण है। पेड़ पौधे हम सबको छाया व फल आदि देते ही हैं। इसके अलावा आंतरिक रूप से हमारे जीवन को जरूरी बहुमूल्य सांसें भी प्रदान करती है। इसलिए पेड़ लगाओ जीवन बचाओ साथ ही संकल्प लिया कि पॉलीथिन का प्रयोग नही करेंगे और साथ उस जगह पर भी नही जाएंगे जहां पॉलिथीन का प्रयोग हो रहा हो इस मौके शारदा शरण महाराज बैरागढ़, कार्यक्रम संयोजक अमित कुलश्रेष्ठ, सन्तराम त्रिपाठी अकोढ़ी, श्री राम, महेश जी, विपिन निरंजन, राकेश, मानसिंह प्रजापति पिरौना के साथ विनोद चौकीदार आदि लोग मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button