जालौन(उरई)। खेत में काम कर रहे किसान को जहरीले कीड़े ने काट लिया। जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौके पर ही मौत हुई। परिवार के लोगों को जानकारी होते ही किसान के घर में कोहराम मच गया। तहसील क्षेत्र के ग्राम उरगांव निवासी अनिल कुमार तिवारी ऊर्फ मुन्ना (45) ने अपने खेत में मूंग की फसल बोई थी। वह प्रतिदिन फसल की देखरेख के लिए खेत पर जाते थे। रोज की तरह वह बुधवार की सुबह भी खेत पर फसल को देखने के लिए गए थे। खेत पर काम करने के दौरान जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया। शरीर में जहर फैलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब आसपास के किसानों ने उन्हें मृत अवस्था में देखा तो परिजनों को सूचना दी। जब उनकी मृत्यु की खबर घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close