कालपी (जालौन)। बीते मंगलवार को यमुना नदी में 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया था। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला ने शिनाख्त कर ली है।
बीते मंगलवार को कालपी नगर के मोहल्ला महमूदपुरा स्थित पीला घाट में लोग स्नान कर रहे थे। इसी दौरान घाट के पास 45 वर्षीया महिला का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को मामले की सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया किन्तु सफलता नहीं मिल पा रही थी। अंततः पुलिस ने मृत महिला की शिनाख्त कर ली है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह,एस.एस.आई नन्हे लाल सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला की शिनाख्त रामकली पत्नी स्वर्गीय सीताराम वार्ड नं.4 अंबेडकर नगर पुखरायां जनपद कानपुर देहात के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला का एक पुत्र है वह बीएसएफ में रांची में तैनात हैं। फिलहाल महिला के आत्म हत्या करने की वजह गृह कलेश बताई जा रही है।