जालौन

दवा लेने गयी महिला तीन दिन से लापता

जालौन (उरई)। दवा लेने गयी महिला तीन दिन से गायब है।खोजबीन के बाद भी महिला की जानकारी नहीं मिली। पति ने पत्नी के गुम होने की सूचना पुलिस को दी है। कोतवाली क्षेत्र हरीपुरा निवासी दुर्गेश कुमार पुत्र देवशरण ने बताया कि वह 21 मई को मजदूरी पर गया था। उनकी पत्नी भावना 35 वर्ष बच्चे के साथ घर पर थी। अपरान्ह करीब 3 बजे वह बच्चे से कह कर गयी कि वह बाजार दवा लेने जा रही है। जब वह मजदूरी करके घर लौटा तो वह घर पर नहीं थी। बच्चों ने बताया कि वह दवा लेने बाजार गयी थी किन्तु वापस नहीं आयी है। काफी खोजबीन की किन्तु उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। पीड़ित पति ने पत्नी के गुम होने की सूचना पुलिस को दी है।

Related Articles

Back to top button