जालौन

पुत्रों ने जमीन हड़पने के बाद वृद्ध मां को घर से निकाला

जालौन (उरई)। पति की मृत्यु के बाद मिले हिस्से को पुत्रों ने हड़प लिया तथा वृद्ध मां को मारपीट कर घर से निकाल दिया है। पीड़ित वृद्ध महिला ने भरण-पोषण के लिए एस डी एम से मिलकर व्यवस्था कराने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र खनुवां निवासी दर्शन देवी पत्नी हरदयाल ने बताया कि उनके पति की मौत 30 वर्ष पहले हो चुकी है। उनके 4 पुत्र राजेन्द्र, पप्पू, विवेक व हरिमोहन है। पति की मृत्यु के बाद पैतृक संपत्ति के 5 हिस्से हुए थे। एक हिस्सा उनका था। इसके साथ ही वह अपने 4 पुत्रों के यहां 1 – 1 वर्ष बारी बारी रह कर जीवन काट रही थी। उनके छोटे पुत्र उनके हिस्से को छीन लिया तथा उनके इस कार्य में विवेक व राजेन्द्र ने सहयोग किया। महिला का आरोप है कि उनके पुत्रों ने उनका हिस्सा हड़पने के बाद उन्हें घर से निकाल दिया है। हिस्सा छीनकर घर से निकाल जाने के कारण उनके सामने भरण-पोषण व जीवन यापन की समस्या उत्पन्न हो गई। महिला ने एस डी एम राजेश सिंह से मिलकर अपनि पीड़ा बताई तथा भरण-पोषण व जीवन यापन के लिए उनका हिस्सा दिलाने की मांग की है। पीड़ित की शिकायत पर एस डी एम ने मामले के निस्तारण के लिए सुलह अधिकारी लक्ष्मीकांत शाक्य को निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button