
बबलू सेंगर महिया खास
जालौन। सामाजिक न्याय एवं किसान मंच के तत्वावधान में सोमवार को ग्राम उदोतपुरा में किसान गोष्ठी का आयोजन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ किसान संगोष्ठी में मुख्य अतिथि सुरेश निरंजन भैयाजी ने कहा कि आज का किसान कठिन परिस्थितियों में खेती कर रहा है, लेकिन सरकार और प्रशासन की उदासीनता के कारण उसे उसका हक नहीं मिल पा रहा है। फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। किसान सम्मान निधि की राशि भी हजारों पात्र किसानों को नहीं मिल पा रही है, जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि
सामाजिक न्याय एवं किसान मंच किसानों के अधिकारों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ रहा है। यदि प्रशासन ने समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो अन्य उपाय अपनाने होंगे। सरकार को चाहिए कि वह किसानों को केवल चुनावी वादा न समझे, बल्कि उन्हें सम्मान और सुरक्षा दे। राष्ट्रीय महासचिव अकबाल पटेल ने कहा कि आज किसान अपने ही खेतों में पराया सा महसूस कर रहा है। सरकार की योजनाएं कागजों में सीमित हैं, जबकि जमीनी स्तर पर किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि फसल बीमा का लाभ सभी पात्र किसानों को मिले, यह हमारी प्राथमिकता है। किसान सम्मान निधि की किस्तें समय से न मिलना और अपात्र घोषित किए जाने की घटनाएं चिंता का विषय हैं। बुद्ध सिंह चौहान ने किसानों को फसल बीमा, किसान सम्मान निधि की राशि न मिलने और खेतों में बिजली-पानी की समस्या जैसे मुद्दों को लेकर एक ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा, जिसका निस्तारण कराने का उन्होंने आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केदार सचान कानपुर राष्ट्रीय प्रवक्ता व संचालन डा वीरेंद्र पटेल ने किया। इस मौके पर केदार सचान, डा. अरूण पालीवाल, महेश परिहार, राजकिशोर गुर्जर, ओम प्रकाश साहू, अशोक पटेल, गजेन्द्र सिंह, संजय सिंह प्रधान, रनधीर सिंह, प्रयाग सिंह, बलवान पाल, सूर्यभान सिंह, राजकिशोर निरंजन, दीपक चौहान, पिंटू महाराज, तेजपाल सिंह, बुद्ध सिंह चौहान, विश्राम चौहान, राजेंद्र सिंह निरंजन, संजय पाल, राधे चौहान, जयकरन सिंह आदि मौजूद रहे।



