जालौन

चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ जेवर व नगदी लेकर हुई रफूचक्कर

अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन(उरई)। आशनाई के चक्कर में चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ जेवर व नगदी लेकर रफूचक्कर हुई। पीड़ित पति ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर के मोहल्ला दलालनपुरा निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रजपुरा गांव का निवासी है। उसकी शादी को हुए 6 वर्ष बीत गए। उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। वह बाहर रहकर काम धंधा करता है। साथ में उसकी पत्नी भी रहती है। पिछले वर्ष काम पर उसके गांव के भी कुछ लोग साथ गए थे। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति से उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चलने लगा। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उसने पत्नी को समझाया। तब कुछ दिन ठीक रहा फिर से उनकी बातें होने लगी। जिसके बाद वह पत्नी को लेकर वापस आ गया। दो दिन पूर्व वह काम करने के लिए घर से बाहर गया था। घर पर पत्नी अकेली थी। तभी उसका उक्त प्रेमी घर आया। जहां वह उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पति का आरोप है कि पत्नी अपने सभी जेवर व डेढ़ लाख रुपये नगद ले गई है। पति की तहरीर पर पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button