जालौन

रंजिश के चलते वृद्ध को मारी कुल्हाड़ी हालत गंभीर

जालौन(उरई)। रंजिश के चलते गांव के व्यक्ति को रास्ते में रोककर दो लोगों ने जान से मारने की नीयत से उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते उन्हें जिला अस्पताल रेफंर किया। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरगांव निवासी देवेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही जगराम उनके परिवार से रंजिश मानते हैं। आए दिन रंजिश को लेकर लड़ाई झगड़ा करते हैं। बुधवार की शाम उनके पिता खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें अकेला देख जगमोहन और उनके साथी बृजेश ने उन्हें जबरन रोक लिया और उनके साथ गाली, गलौज करने लगे। पिता के गाली देने से मना करने पर उन्होंने हाथ में ली हुई कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। उन्हें जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर कुल्हाड़ी से किया। उन्हंे बेहोशी की हालत में दोनों उन्हें वहीं छोड़कर भाग गए। गांव के लोगों ने जब पिता को लहूलुहान अवस्था में देखा तो घर पर जानकारी दी। वह पिता को तत्काल सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। उक्त संदर्भ में कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button