माधौगढ़(जालौन)। भारतीय जनता पार्टी इस समय अपने कार्यकर्ताओं के बीच में माइक्रो डोनेशन कैंप शुरू किए हुए हैं। जिसमें ₹5 से लेकर ₹1000 तक का डोनेशन पार्टी फंड में डिजिटल रूप से देना है। जिसके लिए संगठन ने बकायदा रणनीति बनाते हुए सभी को जिम्मेदारी दी है। जिसमें यूथ विंग को सबसे ज्यादा डोनेशन कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे दो फायदे होंगे। पार्टी को फंड भी मिलेगा और ज्यादा से ज्यादा युवा भाजपा पार्टी में जुड़ेंगे। इसी की समीक्षा को भारतीय जनता युवा मोर्चा बंगरा के मंडल अध्यक्ष बंधन द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। अभी तक बेहतर काम करते हुए बंगरा मंडल की युवा मोर्चा टीम ने ₹3000 का माइक्रो डोनेशन पार्टी फंड में डोनेट करा दिया है बल्कि लक्ष्य है कि इसको 15 दिनों के अंदर डबल करा दिया जाए। इस दौरान बंधन द्विवेदी ने युवाओं से कहा कि सिर्फ भाजपा पार्टी ही ऐसी पार्टी है,जो समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। इसलिए पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इसी के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिदिन 10 डोनेशन का लक्ष्य तय कर ले। इस दौरान युवा मोर्चा से साकेत तिवारी,रूपम समाधिया,राजकुमार जाटव, श्याम जी दुबे, विनय कुमार, युवराज सिंह,दीपक नगायच, हरिश्चंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close