माधौगढ़(जालौन)। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री डिजिटल युग की बात करते हैं,वही तकनीकी के कारण लोगों को चूना भी लग रहा है। यही कारण है कि गांव की जनता इस डिजिटल युग के कारण ठगने पर विवश है। कम जानकारी की वजह से आसानी से गांव के आम लोगों को निशाना बनाकर पैसे डकारे जा रहे हैं।
मामला माधौगढ़ कोतवाली के महाराजपुरा गांव का है। जहां प्रधानमंत्री डिजिटल कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर 6 लड़कों ने प्रधान के दरवाजे पर किसान से अंगूठा लगवाया और पता चला कि उसके इंडियन बैंक के खाता संख्या 5900227575 से 15ध्4ध् 2022 को ₹10000 निकल गए। पीड़ित विनोद कुमार पुत्र दिल्ली सिंह उर्फ शिवशंकर सिंह ने जब अपना खाता देखा तो होश उड़ गए। शिकायत कोतवाली में करते हुए बताया 6 लड़कों ने प्रधान के दरवाजे पर आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर उनसे अंगूठा लगवाया और बताया कि कार्ड पोस्ट के माध्यम से आएगा। हम उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं। ऐसी स्थिति में ऑनलाइन फ्रॉड से आम जनता तभी बच सकती है जब उन्हें जागरूक किया जाए।