जालौन

मिशन शक्ति के तहत जालौन बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया जागरूक

अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन ( उरई)। जनपद में चल रही महिला शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति की टीम द्वारा जालौन बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं पुलिस सहायता की विस्तार से जानकारी दी गई।
महिला चैकी प्रभारी नीलम सिंह ने कहा कि नारी का सम्मान सर्वोपरि है। एक ओर जहां महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार इस बात को लेकर बहुत गंभीर है। कहा कि इसी को लेकर सरकार की ओर से मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया है। जिसमें बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बाल विवाह रोकथाम एवं सरकार की तरफ से बच्चियों और महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि अगर किसी भी महिला के साथ अत्याचार हो रहा है तो वह इसकी जानकारी टोल-फ्री हेल्पलाईन नंबर 112, 1090, 181 पर दे सकते हैं। अगर कोई भी बच्चा मुसीबत में दिखे तो चाइल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 पर फोन कर सकते हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य शशि देवी, अर्चना श्रीवास्तव, अनीता सिंह, रविंद्र श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, उमाशंकर, अमित नायक एवं छात्राएं उपस्थित रही।
फोटो परिचय- महिला शक्ति अभियान कार्यक्रम आयोजित किया

Related Articles

Back to top button