जालौन

युवक की छेड़छाड़ से परेशान महिलाएं पहुंची पुलिस के पास नहीं हुई कोई कार्यवाही

बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन (उरई)। युवक की हरकतों के कारण मोहल्ले की महिलाएं परेशान हैं। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की शिकायत महिलाओं ने चैकी पुलिस से भी किन्तु इसके बाद भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई जिससे महिलाएं परेशान हैं। महिलाओं के अपराध रोकने तथा अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लगातार पुलिस अधिकारी अपने अधीनस्थों को नसीहत देते रहते हैं। इसके बाद भी भी अधीनस्थ अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं ला रहे हैं। नगर के मोहल्ला चिमनदुवे निवासी महिलाएं अर्चना, पुष्पा, शांति, गुड्डी, अनीता, सीमा बताती है कि उनके मोहल्ले का युवक आये उन लोगों के साथ छेड़छाड़ करता रहता है तथा गंदी गंदी गालियां देता है। उनके पति काम पर चले जाते हैं। वह हम लोगों को अकेला पाकर सुना सुना कर गालियां देता है। युवक की हरकतों की उन्होंने चैकी पर व सम्पूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की किन्तु इसके बाद भी युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस द्वारा कार्यवाही न किये जाने से युवक के हौसलें और बुलंद हो गये। हौसलें बुलंद होने के कारण 5-6 दिन से लगातार वह गाली-गलौज कर रहा है। महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक से युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button