उरई

‘‘हमारा गृह, हमारा स्वास्थ्य थीम के साथ मनाया जायेगा विश्व स्वास्थ्य दिवस

सत्येन्द्र सिंह राजावत
उरई(जालौन)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० एन०डी० शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाये जाने हेतु थीम- ‘‘हमारा गृह, हमारा स्वास्थ्य रखा गया है। जनपद की समस्त चिकित्सा इकाईयों जिला पुरुष चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय समस्त सामु० ध् प्रा०स्वा०केन्द्रों एवं समस्त हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टरों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग व्यक्तियों की स्क्रीनिंग (डायबिटीज, हाइपरटेशन, मानसिक रोग एवं कैंसर) कुशल चिकित्सकों द्वारा की जायेगी। इन शिविरो तथा प्रचार-प्रसार के माध्यम से वृद्ध व्यक्तियों को उनके स्वास्थ्य की देखभाल के उपाय तथा समय≤ पर स्वास्थ्य की जांच हेतु प्रेरित करना एवं वायु प्रदूषण तथा जलवायु परिवर्तन से होने वाली बीमारियों व जन स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० एन०डी० शर्मा द्वारा जनपद वासियों से अनुरोध किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्वास्थ्य परीक्षण कराये तथा समय≤ पर स्वास्थ्य की जांच कराते रहे एवं स्वस्थ्य जीवन शैली के बारे में जागरूक रहकर स्वस्थ्य जीवन व्यतीत करें।

Related Articles

Back to top button