जालौन

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी ना होने पर तोडा सम्बन्ध

अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन (उरई)। गोद भराई होने के बाद विवाह तय हो गया। विवाह तय होने के बाद लड़के के परिवार वालों ने अतिरिक्त दहेज के रूप में मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर लड़कें वालों न विवाह करने से मना कर दिया। मोटरसाइकिल न देने पर विवाह तोड़ने की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की है। कोतवाली क्षेत्र क्यामदी ईश्वर सिंह पुत्र मौजीलाल ने बताया उनकी पुत्री का विवाह पथरिया जिला छतरपुर मध्य प्रदेश निवासी हरिश्चंद्र के पुत्र राघवेन्द्र के साथ तय हुआ था। विवाह को लेकर सारी बातें तय हो गयी थी। 25 फरवरी 22 को लड़के वालों ने उनकी पुत्री को चांदी तोड़िया पहनाकर तथा 500 देकर गोद भराई की रस्म पूरी कर दी गई थी। विवाह तय होने के बाद चैक के माध्यम से उन्होंने 40 हजार उपहार स्वरूप दिये थे। इसके बाद लड़के के पिता ने अतिरिक्त दहेज के रूप में मोटरसाइकिल की मांग की। जब उन्होंने मोटरसाइकिल दे पाने में असमर्थता दिखाई तो इन लोगों ने विवाह करने से मना कर दिया। लड़की के पिता ने लड़का राघवेन्द्र, ससुर हरिश्चंद्र, सास बिट्टन, चाचा प्रेमचंद, लड़का की वहिन शालनी बड़े भाई गोल्डन पर दहेज के लिए विवाह तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को प्रत्यावेदन जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button