जालौन

गोष्ठी का आयोजन कर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया जागरूक

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।
वन अधिकारी अजीत सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुए कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए डॉ. वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि यदि हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना है, तो वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक और पॉलीथीन का बहिष्कार करना होगा। जल संरक्षण, कीटनाशकों का सीमित उपयोग, वर्षा जल संचयन और सार्वजनिक परिवहन के प्रयोग जैसे छोटे-छोटे कदम उठाने होंगे। उन्होंने बच्चों को इन उपायों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प भी दिलाया। वन अधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। आज जिस तेजी से वनों की कटाई हो रही है, उसका प्रतिकूल प्रभाव जलवायु पर पड़ रहा है। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि यदि आप पौधा लगाना चाहते हैं, तो प्रधानाचार्य के माध्यम से उन्हें सूचित करें। वन विभाग हर जरूरतमंद छात्र को निःशुल्क पौधा उपलब्ध कराएगा। आप सभी छात्र इस अभियान का हिस्सा बनें और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें। यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। अंत मंे प्रधानाचार्य नीरज द्विवेदी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button