उरई

समस्याओं का समाधान कैसे करें संगोष्ठी में दी गयी जानकारियां

उरई (जालौन)। सोमवार को उरई शहर में सखी वन स्टॉप सेंटर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर वुमन आफ टूमोरो कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण अधिकारी अल्कमा अख्तर द्वारा किया गया, जिसके अंतर्गत किशोरियों और महिलाओं के साथ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ, शिक्षा तथा स्वालंबन की चुनौतियों पर चर्चा की गई, उनको इन समस्याओं को किस प्रकार हल करना चहिए इसके बारे में महिलाओं को महिला कल्याण अधिकारी ने बताया गया। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी गई। इस कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी जूली, परामर्शदाता रचना कुशवाहा, चाइल्ड लाईन कौंसलर प्रवीना, बाल कल्याण समिति से गरिमा, रिया, विनीता एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेश्मा, रानी, राजकुमारी तथा महिलाएं उपास्थित रही।

Related Articles

Back to top button