0 पुलिस ने हमलावर दो भाइयों को किया गिरफ्तार
0 जेल चैकी पुलिस की सलाह को भी अनदेखा किया हमलावरों ने
सत्येन्द्र सिंह राजावत
उरई (जालौन)। शनिवार को छोटी सालियों पर बुरी नजर रखने के मामले में जीजा पर पीड़ित युवती द्वारा छेड़खानी का आरोप लगाने एवं सगे भाइयों द्वारा संपत्ति हड़पने के लालच में मास्टर माइंड जीजा ने सालों से सांठगांठ कर अपनी दोनों सालियों पर हमला करवा दिया। जिससे दोनों घायल बहिनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर दोनों भाइयों को पकड़ लिया। जिनके खिलाफ बैधानिक कार्यवाही की गयी है।
शहर कोतवाली के मुहल्ला लहारिया पुरवा निवासिनी दोनों सगी बहिनें कुमारी पिंकी व अंजलि कुशवाहा ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसके जीजा द्वारा बुरी नियत रखने के आरोप मंे हम दोनों बहिनों ने पुलिस से शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने जीजा मान सिंह कुशवाहा को आगे से दोनों बहिनों को परेशान न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया था। जिससे जीजा और सगे दोनों बड़े भाई पिंकी और अंजलि से हीन भावना रखने लगे थे। साथ ही दोनों सगे भाई संपत्ति बेचने की जुगाड़ में थे। जिसका दोनों बहिनों द्वारा किया गया एक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। युवतियो का आरोप है जिस पर मास्टर माइंड जीजा मान सिंह ने दोनों अपने सालों को उनका विरोधी बना दिया और दिन शनिवार को जीजा मान सिंह ने अपने सालों भूप सिंह और कुलदीप सिंह तथा उनकी पत्नियों सरोज व आशा ने दोनों बहिनों के ऊपर प्राणघातक हमला करा दिया। मारपीट के दौरान दोनों बहिनें लहूलुहान हो गयी। वहीं पास खड़े मुहल्ले के लोगांे के ललकारने पर हमलावर भाग निकले। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हमलावरों को पकड़ लिया। पीड़ित दोनों बहिनों ने बताया कि वह घर पर अकेले रहती है व मजदूरी करके अपना भरण पोषण करती है। जबकि उसके दोनों भाई अपनी पत्नियों के साथ जयपुर में काम करते है और वही रहते है। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवतियों की मारपीट करने के आरोप मे मामला दर्ज कर लिया है।
फोटो परिचय—
पिटाई से घायल बहिनें।