0 कोतवाल बोले मामले की चल रही जांच
अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली किशोरी के साथ गांव के अधेड़ ने दुष्कर्म कर दिया था। पीड़िता के पिता की शिकायत पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। घटना के 5 दिन बीतने के बाद भी आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर है।
बुधवार 16 फरवरी को घर पर 15 वर्षीय किशोरी अकेली थी।माता-पिता खेत पर काम करने गये थे। इसी दौरान गांव के अधेड़ ने किशोरी को अकेला पाकर दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता की शिकायत पुलिस ने आरोपित सोमेन्द्र के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया था। घटना के दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के 5 दिन बीतने के बाद भी आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है तथा आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।