जालौन

महिलाओं ने की चाय पर चुनावी चर्चा, लिया मतदान का संकल्प

अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन (उरई)। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, चुनावी चर्चाएं भी जोर पकड़ रही हैं। महिलाओं के बीच चाय पर चर्चा हुई। जिसमें महिलाओं ने मतदान करने का संकल्प लिया।
नगर के मोहल्ला गणेशजी स्थित निशा माहेश्वरी के आवास पर महिलाओं के बीच चुनाव पर चर्चा हुई। चर्चा में प्रीति बंसल ने कहा कि महिलाओं को भी चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। महिलाओं को भी चाहिए कि राजनीति पर अपनी नजर बनाए रखें ताकि देश दुनियां में क्या चल रहा है उनकी क्या भूमिका है इसकी जानकारी उन्हें होती रहे। गरिमा पाठक द्विवेदी ने कहा कि अब महिलाओं का काम घरों में कैद रहना भर नहीं है। महिलाएं घर से निकलकर पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। तो जरूरत इस बात की भी है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में वह अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। निशा माहेश्वरी ने कहा कि पहले समझा जाता था कि महिलाओं की राजनीति में क्या रूचि हो सकती है। लेकिन अब समय बदल रहा है। महिलाएं का राजनीति में प्रभाव बढ़ रहा है। जब महिलाएं घर का बजट संभाल सकती हैं तो राजनीति का हिसाब किताब क्यों नहीं रख सकती है। महिलाएं को स्वविवेक से निर्णय लेना चाहिए कि कौन उनके हित में काम कर रहा है, उन्हें किसे चुनना चाहिए। तभी स्थिति में बदलाव आएगा। अंत में चाय पर चर्चा में मौजूद सभी महिलाओं ने 20 फरवरी को होने वाले चुनाव अपने मत का प्रयोग करने की शपथ ली। इस मौके पर शांति गुप्ता, रेखा मिश्रा, अर्चना खन्ना, नविता खन्ना, पूनम तिवारी आदि मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button