जालौन

मंडी शुल्क लगाने के विरोध में बंद की व्यापारियों ने गल्ला मंडी

अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई)। सरकार द्वारा मंडी शुल्क लगाने को लेकर व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है। सरकार के निर्णय के विरोध में व्यापारियों ने मंडी बंद रखी तथा सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग की है।
शुक्रवार को गल्ला व्यपार कल्याण समिति के तत्वावधान में गल्ला व्यापारियों ने सरकार के मंडी शुल्क के विरोध में अपना आक्रोश प्रदर्शित किया।समिति के अध्यक्ष योगेश चन्द्र अग्रवाल ने कहा कि मंडी शुल्क से इंस्पेक्टर राज को फिर बढ़ावा मिलेगा। इसलिए व्यापारीगण इसे हटाने की मांग कर रहे हैं। मंडी शुल्क के नाम पर व्यापारियों से अवैध वसूली होती है। ऐसे में व्यापारी कमाएगा क्या और खाएगा क्या। सभी व्यापारी मंडी शुल्क के विरोध में हैं। प्रदेश आवाह्न पर नगर के व्यापारियों ने मंडी बंद कर अपना विरोध प्रदर्शित किया। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष महेंद्र राठौर, महामंत्री गोविंद सिंह तोमर ,कोषाध्यक्ष संतोष नावर, संतोष गुप्ता मनोज शिवहरे श्यामू गुर्जर गुड्डू दिवौलिया राजू मानपुरा बबलू शर्मा सौरभ अग्रवाल नीरज अग्रवाल अमित राठौर अंशुल श्रीवास्तव उदयवीर यादव, कौशल गुप्ता, राम बिहारी राठौर, गुड्डू पांडे ने अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रख कर अपना सहयोग दिया।
फोटो परिचय—
दुकानें बंद कर नारेबाजी करते गल्ला व्यापारी।

Related Articles

Back to top button