कोंच(जालौन)। सुप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का रविवार को हवन पूर्णाहुति के साथ विराम हो गया, तदुपरांत भंडारा प्रसाद वितरित किया गया।देर शाम तक हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने बच्चों संग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा प्रसाद वितरण व्यवस्था में कथा आयोजक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिर्विद पं. संजय रावत शास्त्री सहित सचिन शुक्ला, मनोज दूरबार, मुकेश कुमार तिवारी, राहुल तिवारी, शुदर्शन मिश्रा, आनन्द मिश्रा, महेंद्र तिवारी, संदीप शांडिल्य, रूपेश तिवारी, गोविंद शुक्ला, छुट्टन शर्मा, कल्लू विलासपुर, अनिल वर्मा, राधवेंद्र शर्मा, आनंद शर्मा अखिल, कैलाश अग्रवाल, टिल्लू झा, सत्यम शुक्ला आदि संलग्न रहे।
फोटो परिचय—
भंडारे मंे प्रसाद छकते नगरवासी।