उरई

जिले की तीन सीटों पर 12.82 लाख मतदाता लिखेगे 40 प्रत्याषियों की किस्मत

सत्येन्द्र सिंह राजावत

उरई(जालौन)। सामान्य निर्वाचन विधानसभा 2022 के लिए 20 फरवरी को जनपद की तीन सीटों के लिए होने जा रहे मतदान में 40 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 12 लाख 82 हजार 466 मतदाता करेगे। जिसके लिए आज पोलिंग पार्टियां देरशाम अपने-अपने मतदान केन्द्र पर पहुंच गयी थी।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक रविकुमार ने बताया कि जनपद में 12 लाख 82 हजार 466 मतदाता है। बीस फरवरी को होने जा रहे मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। जिसमें 6 लाख 90 हजार 582 पुरूष और 5 लाख 91 हजार 791 महिला मतदाता है जबकि 93 ट्रांस जेंडर मतदाता है। उन्होने बताया कि जनपद में 1034 मतदान केन्द्र और 1613 मतदेय स्थल बनाएं गए है। निष्पक्ष एवं किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए 45 बीडीओ ग्राफी टीमे लगाई गयी है। सीआरपीएफ की 57.2 प्लाटून और पीएसी की दो कंपनी एक प्लाटून फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। मतदान की पल-पल की खबर रखने के लिए 188 सेक्टर, 18 जोनल और 52 स्टेटिक मजिस्टेªट लगाये गये है। मतदान के लिए 649 हल्के और 334 भारी वाहन लगाये गये है। दो मीडिया कंट्रोल रूम बनाये गये है जहां मतदान की ताजी जानकारी मिल सकेगी। मतदान संपन्न कराने केलिए 7100 कार्मिक लगाये गये है। जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस के 9265 अधिकारी- कर्मचारी मुस्तैद रहेगे। पुलिस अधीक्षक रविकुमार ने बताया कि चुनाव को देखते हुए 298 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 15 हजार 789 शस्त्र लाइसेंसों में से 12 हजार 67 शस्त्र जमा कराये गये है। मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल लगाया गया है।
फोटो परिचय-
मतदान के लिये गल्ला मंडी से रवाना होती पोलिंग पार्टियां।

Related Articles

Back to top button