जालौन

पाॅलीथिन बंदी का असर हो रहा बेअसर, जिम्मेदान भी हुए मौन

अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन (उरई)। नगर में पाॅलीथिन बंदी का असर बेअसर होता नजर आ रहा है। नगर में दुकानदार धड़ल्ले से प्रतिबंधित पाॅलीथिनों का प्रयोग कर रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार चुप्पी धारण किए हैं।
पर्यावरण के लिये खतरा बनी पाॅलीथिन पर न्यायालय द्वारा रोक लगाई जा चुकी है। न्यायालय द्वारा रोक लगाने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने पाॅलीथिन के प्रति सख्ती दिखाई थी। नगर पालिका ईओ डीडी सिंह के निर्देश पर नगर में अभियान चलाकर पाॅलीथीन में रखकर सामान बेचने वाले दुकानदारों से अर्थदंड वसूल किया गया था। लेकिन समय के साथ पाॅलीथिन के खिलाफ अभियान भी धीमा पड़ गया। यही कारण है कि फल, सब्जी, किराना, रेडीमेड कपड़े, जनरल स्टोर, होटल, कन्फेक्शनरी आदि की दुकानों पर पाॅलीथिन का धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। पाॅलीथीन के प्रयोग को लेकर ईओ डीडी सिंह ने बताया कि समय समय पर पाॅलीथिन के अभियान चलाया जाता है एवं दुकानदारों से अर्थदंड वसूल किया जाता है।

Related Articles

Back to top button