जालौन

बड़ी माता मंदिर में नवदुर्गा सेवा समिति ने की पूजा अर्चना

अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन (उरई)। पौष शुक्ल पक्ष के प्रारंभ होने पर नगर में स्थित बड़ी माता मंदिर पर नवदुर्गा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने आकर्षक एवं भव्य सजावट की। सुबह लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर परिवार व इष्ट मित्रों की सुख समृद्धि की कामना की। पौष शुक्ल पक्ष के स्वागत के लिए नगर के बड़ी माता मंदिर पर नवदुर्गा सेवा समिति के सदस्यों द्वारा भव्य सजावट की गई। लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर अपने परिजनों व ईष्ट मित्रों की सुख समृद्धि की कामना की। संध्या समय में संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्रृद्धालुओं ने भक्ति गीत की धुनों पर जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान देवी मां के स्वरूप में सज धजकर आई बालिका ने केक काटकर उत्सव की शुरूआत की। इस कार्यक्रम में पुष्पेंद्र सिंह यादव एडवोकेट, गोपाल विश्नोई, श्यामजी गुप्ता, संदीप अग्रवाल, लोकेश महंत, राहुल साहू, शंकर महंत, भानु श्रीवास्तव, शैलेंद्र चच्चू, पुनीत गुप्ता, नरेश वर्मा, बबलू गुप्ता, वीरू कुशवाहा, ब्रजेंद्र कुशवाहा, दीपू लाला आदि ने सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button