उरई

सीबीएसई इंटर 2026 की बोर्ड परीक्षा परिणाम में विधालय की छात्रा कामना गौतम ने 98% अंक प्राप्त कर किया जिला टॉप

एल्ड्रिच के छात्र ने लगातार 10 वर्षों से जिला टॉप का इतिहास बरकरार रखा

उरई। सी0बी0एस0ई0 द्वारा आयोजित कक्षा 12वी के परीक्षा 2026 ke परिणाम ने बृज कुँवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल को एक बार पुनः जिला एव बुन्देलखण्ड टॉप के साथ प्रदेश में स्थान बनाया आज एल्ड्रिच मैग्नमेंट प्रशासन टीचर्स बच्चे सभी गौरवांवित है इस वर्ष कक्षा दसवीं 2026 के परीक्षा परिणाम से जनपद मे अपनी श्रेष्ठता श्रेष्ठ ने जिला टॉप कर साबित की आज इंटर के परीक्षा मे मानविकी संकाय की छात्रा कामना गौतम ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित कर दिया। छात्रा कामना गौतम ने उत्कृष्ट अंको के साथ विद्यालय ही नही बल्कि सम्पूर्ण जनपद मे सर्वोच्चता प्राप्त कर एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल का नाम रोशन किया। और दुतीय स्थान गणित संकाय मे उत्सव पटेल 96.60%, जीवविज्ञान संकाय मे कृष्णाराज 95.40%, अंक प्राप्त कर विद्यालय मे उत्कष्ट शैक्षणिक वातावरण को प्रदर्शित किया। और जिले में तीनो संकाय में जिला टॉप किया अन्य छात्र/छात्राओ मे सोम्या पटेल (मानविकी) 95.80ः, कंचन सिंह (मानविकी) 95.40%, मो0 शाद खान (जीवविज्ञान) 94.20%, बृजपाल (गणित) 94.40%, उपासना द्विवेदी (मानविकी) 94%, अविरल दुबे (गणित) 93.80%, रिया सिंह (गणित) 93%, सुवेबा अन्सारी (जीवविज्ञान) 92.80%, अंक सहित सेकड़ो छात्र/छात्राओ ने बेहतरीन परीक्षा परिणाम दिया।इस वर्ष विधालय के 280 छात्र सम्मिलित हुए जिसमे 181 बच्चे 90% अंक प्राप्त किए विधालय में
उत्कृष्ट मानकयुक्त शिक्षा की संकल्पना के संस्थापक एवं विद्यालय के डाइरेक्टर इं० अजय इटौरिया ने परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव ही निष्ठा पूर्वक छात्रों के पठन-पाठन हेतु सचेत रहता है। मैंने छात्रों की शिक्षा के लिए कभी कोई समझौता नहीं किया बल्कि छात्रों को बेहतर शिक्षा हेतु विद्वान एवं अनुभवी शिक्षकों को प्राथमिकता दी। परीक्षा परिणाम इस बात को प्रमाणित करता है कि विद्यालय का शैक्षिक वातावरण शिक्षा के लिए अनुकूल ही नहीं बल्कि जनपद में सर्वश्रेष्ठ है। विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती सुविधा इटौरिया ने सभी छात्रों को उनकी सफलता की बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय, छात्र तथा अभिभावक इन तीनों के पारस्परिक सहयोग एवं परिश्रम से आज हम सभी इस उपलब्धि का जश्न मना रहे है। इसके लिए समस्त अभिभावक एवं विद्यालय प्रशासन बधाई के पात्र है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा श्रीखंडे ने छात्रों की लगन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता की भूरि-भूरि सराहना की। उन्होंने कहा कि इण्टर एव दसवीं का परीक्षा परिणाम यह साबित करता है कि विद्यालय प्रशासन टीचर अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन कर रहा है। उन्होंने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और समस्त शिक्षकों को उनके बेहतर दायित्व निर्वहन के लिए बधाई दी। सभी छात्र- छात्राओं को बधाई देने में विद्यालय के अध्यापक पुरुषोत्तम पुरवार, डॉ० अनुज भदौरिया, देवेश पाठक, गोविंद सिंह, सनी वर्मा, नीरज त्रिपाठी, दीक्षा दूरवार जावेद सिद्दीकी,सुनील भारद्वाज आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button