
उरई(जालौन)। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश के अनुपालन में परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई के अनुश्रवण राष्ट्रीय लोक अदालत समिति की प्रथम बैठक अध्यक्ष/ नोडल अधिकारी श्री प्रवीण कुमार पाण्डेय, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई की अध्यक्षता में नवनिर्मित भवन वादकारियों के बैठने हेतु प्रतीक्षालय / परामर्शदाता केन्द्र परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.05.2026 को सफल बनाने को लेकर सम्पन्न हुई, जिसमें लोक अदालत के लिए दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में उपस्थित परिवार परामर्शदाता, श्री के०के० प्रजपाति द्वारा बताया गया कि लिटीगेशन हेतु जो भी पत्रावलियों न्यायालय से प्राप्त होती है उनमें मिडियेशन करायी जा रही है एवं निरंतर वादकारियों से सम्पर्क किया जा रहा है एवं नियत तिथियों पर पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता कराये जाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जा सके। बैठक में उपस्थित सदस्य / मध्यस्थगण द्वारा बताया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के लिये अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु पक्षकारों के बीच मध्यस्थता कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है।
बैठक में उपस्थित विद्वान अधिवक्तागण द्वारा भी आश्वासन दिया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु पक्षकारों को समझाने का प्रयास कराया जायेगा।
उक्त बैठक में सदस्य/सदर मुंसरिम श्री काजी वसीम उल्ला, परामर्शदाता श्री के० के० प्रजापति, सदस्य / मध्यस्थ श्रीमती सुलेखा सिंह तथा न्यायालय कर्मचारी राजन मिश्रा एवं विद्वान अधिवक्तागण श्री कर्मक्षेत्र अवस्थी, श्री रामजी शाक्यवार, श्री के०पी० सिंह, श्री मनोहर सोनी, श्री महेश कुमार रंजन, श्री योगेन्द्र पाल, श्री ऋषि मिश्रा आदि उपस्थित रहे।



