
उरई(जालौन)।पुलिस अधीक्षक जालौन की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय फेज के क्रम में जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे 30 दिवसीय अभियान के क्रम में आज दिनांक 16.04.2026 को पुलिस लाइन्स स्थित सभागार कक्ष में महिला सुरक्षा सम्बन्धी जनपदीय कान्फ्रेन्स का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के बडे चिकित्सालय (सरकारी/ प्राइबेट), बडे शिक्षण संस्थान (विश्वविद्यालय से लेकर स्कूल/कॉलेज स्तर तक), इण्डस्ट्रियल पार्क/ऐसे उद्यमी जिनके प्रतिष्ठानों में जहाँ बडी संख्या में महिलाऐं कार्यरत हैं, महिला छात्रावासों के प्रबन्धक, मुख्य बाजारों के व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों/सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।



