डॉ.अम्बेडकर सम्मान यात्रा : पुरे जिले की पांचों तहसीलों में भ्रमण कर दिया संदेश
अम्बेडकर चौराहा उरई से शुरू हुई यात्रा, जय भीम – जय संविधान के नारों की गूंज

उरई,कोंच,जालौन,माधौगढ़ व कालपी में नुक्कड़ सभा व संविधान की प्रस्तावना का पाठ
शिक्षित करो, संगठित हो व संघर्ष करो के सिद्धांत पर करना होगा काम – एड. कुलदीप बौद्ध
उरई(जालौन) – बैसे तो पुरे अप्रैल माह को ही लोग अम्बेडकर माह मना रहे है वही अम्बेडकर जयंती के दिन जहाँ एक ओर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए वही बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच व दलित डिग्निटी एंड जस्टिस सेंटर की टीम ने पूरे जिले की पाँचों तहसीलों में डॉ. अम्बेडकर सम्मान यात्रा निकाली, यात्रा की शुरुआत जिला मुख्यालय स्थित डॉ. अम्बेडकर चौराहा उरई से सुबह 8 बजे हुई जहाँ पर सभी लोग एकत्रित हुए बाबा साहब डॉ. आंबेडकर पर माल्यार्पण करते हुए संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गयी और जय भीम – जय संविधान के नारे लगाते हुए अपने हाथों में डॉ.अम्बेडकर का झंडा व संविधान की किताब लेकर 14 सदस्यीय टीम साथियों के नेतृत्व में मोटरसाइकिलों पर सवार होकर डॉ. आंबेडकर सम्मान यात्रा लेकर निकले, यह यात्रा उरई से कोंच, कोंच से जालौन, जालौन से माधौगढ़ व माधौगढ़ से कालपी होते हुए बापस जिला मुख्यालय पर समाप्त हुई जहा पर एक बड़ी रैली व सभा का आयोजन हुआ |
डॉ.अम्बेडकर दुवारा दिए गए सन्देश – शिक्षित करो, संगठित हो व संघर्ष करो के मैसेज को लेकर पुरे जिले में निकाली गयी डॉ आंबेडकर सम्मान यात्रा के प्रमुख टीम लीडर तहसील कोर्डिनेटर उरई प्रदीप कुमार, तहसील कोर्डिनेटर कोंच – सनेशराजा, कशिश, तहसील कोर्डिनेटर जालौन – उषा देवी वे देबेन्द्र अनिल,तहसील कोर्डिनेटर माधौगढ़ – सचिन चौधरी, तहसील कोर्डिनेटर कालपी – अनीता व सुरेन्द्र सहित एड. निकहत परवीन, एड. अजय सिंह, एड. किरन मेहरा, आयुष कुमार गुड्डू भैया, प्रदुम्न, नंदकुमार बौद्ध, प्रदीप यादव, राज त्राहिया, अनुराधा बौद्ध,अर्चना राय,पवन, मुहम्मद आफताब,भूपसिंह, आदिल खान, अनुज यादव ने पुरे जिले में यात्रा की यात्रा रुट में जहाँ जहाँ डॉ आंबेडकर की प्रतिमा मिली वहां माल्यार्पण किया गया वही तहसील मुख्यालय पर नुक्कड़ सभा व संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया
बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच व दलित डिग्निटी एंड जस्टिस सेंटर के संस्थापक/संयोजक – एड. कुलदीप कुमार बौद्ध ने बताया की हमारी टीम डॉ अम्बेडकर के 135वें जन्मजयंती पर पुरे अप्रैल माह को आंबेडकर माह(दलित हिस्ट्री मंथ) के रूप में मना रही है जिसके तहत पुरे जिले के 135 से अधिक गाँव में अम्बेडकर जयंती एवं दलित सम्मान व न्याय सभा का आयोजन किया जा रहा वही जिले में स्थापित डॉ.अम्बेडकर की मूर्तियों का सर्वेक्षण कर यथास्तिथि रिपोर्ट तैयार की गयी जिसको लेकर जिलाधिकारी/मुख्यमंत्री आदि को टीम दुवारा ज्ञापन भी दिया जायेगा हमारा मकसद है समुदाय के लोगों को शिक्षित, संगठित व जागरूक करना व बाबा साहब के कारवां को आगे बढ़ाना साथ ही आप सभी से अपील है की आप सब भी इस कारवां के साथ जुड़ें व अपना सहयोग समर्थन व साथ दें |



