जालौन

माधौगढ़ में बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर हटाने की मांग

राजेन्द्र सिंह सेंगर

माधौगढ़ क्षेत्र के चितौरा स्टैंड पर आज सैकड़ों की संख्या में लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में डंडे लेकर सड़क पर खड़े होकर विरोध जताया और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर उन्हें स्वीकार नहीं हैं। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि जब तक स्मार्ट मीटर नहीं हटाए जाएंगे, तब तक उनका आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। उनका कहना है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।
धरना प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं और किसी भी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button