उरई

जनपद मुख्यालय स्तर पर स्थापित स्मार्ट मीटर 24×7 हेल्पलाइन नं०

उरई जालौन अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मण्डल, उरई योगेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद के सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि अपने स्मार्ट मीटर से सम्बन्धित किसी भी समस्या के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद उरई मुख्यालय स्तर पर 02 अदद् हेल्पलाइन नं० 24×7 स्थापित किये गये है। सम्मानित उपभोक्ता अपने स्मार्ट मीटर की फोटो (एच०डी० में), विद्युत संयोजन संख्या एवं बिजली घर का नाम उपलब्ध कराते हुए निम्नलिखित हेल्पलाइन नं० पर अपनी समस्या दर्ज करा सकते है। उन्होंने बताया कि बिजली घर 132/33/11 के0वी0 कालपी रोड, 33/11 क०वी० कालपी रोड उरई, राहिया, करमेर रोड, सुशील नगर, कोंचनाका, हरदोई गूजर, औंता, कुकरगांव, कुसमिलिया, एट, कोटरा, पिण्डारी, आटा, कैलिया, नदीगांव, कोंच-प्रथम एवं द्वितीय, उरई का स्मार्ट मीटर हेल्पलाइन नंबर- 8004912655, बिजली घर जालौन टाउन, खांखरी, उदोतपुरा, खकसीस, हदरूख, सिरसाकलार, बाबई, कुठौंद, सिंगटौली, न्यामतपुर, महेबा, कालपी, उसरगांव, बबीना, परौसा, इटौरा, चन्दरसी, सरावन, माधौगढ़, जगम्मनपुर, रामपुरा, रेढ़र एवं सिद्धपुरा का स्मार्ट मीटर हेल्पलाइन नंबर- 7318124866 है।

राष्ट्रहित में ऊर्जा बचाये- जागरूक नागरिक कहलाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button