जालौन (उरई)।बंगरा मार्ग पर सुढ़ार बम्बा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार कर सड़क किनारे खंदक में गिर गयी।टक्कर लगने के कारण बाईक सवार युवक व कार चालक घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है ।
कोतवाली के मोहल्ला भवानीराम निवासी इमरान 25 वर्ष पुत्र शेर मोहम्मद मोटरसाइकिल से छिरिया सलेमपुर जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे वह बंगरा मार्ग पर सुढ़ार बम्बा के पास खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान जालौन की ओर से जा रही तेज रफ्तार अल्टो कार ने पीछे से टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कार टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खंदक में गिर गयी। टक्कर लगने के कारण जहां बाईक चालक इमरान गम्भीर रूप से घायल हो गया तथा जबकि कार खंदक में गिरने के कारण कारण कार चालक वीर सिंह 45 वर्ष पुत्र गंगाराम निवासी छिरिया सलेमपुर स्टेयरिंग लगने से घायल हो गये हैं। दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है।



