जालौन

सरकार द्वारा कराये जाने वाले कार्यों के लिए सीमेंट कम्पनियों से कर मुक्त सस्ता सीमेंट

जालौन  ।सरकार द्वारा कराये जाने वाले कार्यों के लिए सीमेंट कम्पनियों से कर मुक्त सस्ता सीमेंट उपलब्ध कराया जाता है। कर मुक्त आने वाले सीमेंट का उपयोग नगर में धड़ल्ले से आम जनता कर रही है जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।

सरकारी विभागों में पंजीकृत ठेकेदारों द्वारा निर्माण कार्य कराया जाता है ।सरकारी कार्यों के निर्माण के लिए सरकार द्वारा सरकारी निर्माण में प्रयोग किये जाने वाले सीमेंट पर जी एस टी की छूट दी जाती है। जी एस टी की छूट मिलने के कारण प्रति बोरी लगभग 80 रुपए की छूट मिल जाती है। एक बोरी पर 80 रुपए की कमी होने के कारण निर्माण की लागत कम हो जाती है। ठेकेदारों को मिलने वाली छूट का लाभ ठेकेदार लेकर सस्ते दामों पर सीमेंट मंगवा कर भवन व व्यवसायिक भवनों का निर्माण करवा रहे हैं। नगर में औरइया मार्ग पर चुंगी नंबर 4 के पास सरकारी छूट पर आने वाली सीमेंट से चल रहे निर्माण का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सरकारी ठेकेदारों को कर मुक्त मिलने वाले सीमेंट का दुरुपयोग हो रहा है। सरकारी सीमेंट दुरूपयोग होने से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसके बाद भी राजस्व विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार पटेल ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। वह पता करके कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button