
जालौन । बंगरा मार्ग पर पैट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पुलिया से टकरा गयी।पुलिया से मोटरसाइकिल टकराने के कारण चालक की मौत हो गयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विधिक कार्रवाई पूरी की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी विनोद कुमार 58 वर्ष पुत्र तुलसीराम शिवहरे मोटरसाइकिल से जालौन गये थे।गुरुवार को जालौन से बाजार में खरीदारी करके वह करीब 10 बजे घर वापिस लौट रहे थे। रात के अंधेरे में बंगरा मार्ग पर भारत पैट्रोल के पास स्थित टेड़ी पुलिया के पास उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पुलिया से टकरा गयी। मोटरसाइकिल के पुलिया से टकराने की सूचना मिलते ही मलकपुरा छिरिया सलेमपुर चौकी प्रभारी अजीत शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये तथा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया तथा घटना की सूचना परिजनों को दी। चिकित्सालय पहुंचने के बाद चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने घटना के बाद पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । घटना की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी शीला देवी, बेटी पूजा, शिवानी, प्रिया व बेटे शिवम, सचिन, राज का रो रो कर बुरा हाल है।



