जालौन

गृह संपर्क अभियान में परिवार के मुखिया को भारत माता का चित्र किया भेंट

जालौन(उरई)।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में गृह संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को नगर के मोहल्लों में घर घर जाकर सम्पर्क किया तथा परिवार के मुखिया को भारत माता का चित्र व भेंट किया।

सोमवार को नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान द्वारा मोहल्ला चुर्खिबाल, रपटगंज मुरली मनोहर आदि मोहल्लों गृह संपर्क अभियान चलाया गया। सम्पर्क अभियान के तहत लोगों को संघ की गतिविधियों की जानकारी व आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। जन सम्पर्क के तहत लोगों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जोड़ने व उनमें राष्ट्रीय भावना जागृत कराना है। इस अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने घर घर जाकर परिवार के मुखिया को भारत माता का चित्र भेंट किया तथा पंच परिवर्तन आधारभूत पुस्तक जिसका नाम ” संघ शताब्दी वर्ष” भेंट की ।ग्रह संपर्क अभियान में शिवराम महाजन, पुनीत अग्रवाल, आनंद कुशवाहा, अमित सोनी, सीताराम हूंका, शशिकांत, सुशील, अनुज नगर प्रचारक सम्मलित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button