जालौन

ट्रेक्टर ट्राली से नीचे गिरने पर युवक की हुई मौत

जालौन(उरई)। बाजार में मटर बेच कर घर जा रहा युवक ट्रेक्टर ट्राली से नीचे गिर गया। ट्राली से गिरने के कारण उसके सिर में गम्भीर चोट आ गयी तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विधिक कार्रवाई पूरी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐदलपुर निवासी पवन कुमार 24 वर्ष पुत्र रामसेवक रविवार को हरी मटर को लेकर बाबई बेचने गया।मटर बेचकर वह रात घर वापस आ रहे थे। गांव के करीब तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली के हिच्च से वह सड़क पर गिर गये। सड़क पर गिरने के कारण उनके सिर में गम्भीर रूप से चोट लग गयी। सिर में गम्भीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी तथा शव का पंचनामा भर कर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, अभी तक परिजनो की तरह से कोई भी तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button